गजरौला। कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते हाईवे से लेकर सभी मार्ग शिवमय हो गए हैं। हर-हर बम बम करते गंतव्य को रवाना हो रहे कांवड़ियों से आसमान गुंजायमान हाे गया। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग मार्ग में जगह-जगह उनकी सेवा कर रहे हैं। सावन माह का द्वितीय सोमवार 10 अगस्त को है। शिवरात्रि अगले दिन 11 अगस्त को मनाई जाएगी। सावन माह में कांवड़िये प्रत्येक सोमवार को अपने निकट के मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करतेे हैं। शिवरात्रि पर भी जलाभिषेक करने का विशेष पुण्य प्राप्त होता हैै। द्वितीय सोमवार निकट आने पर बड़ी संख्या में कांवड़िये कांवड़ में गंगा जल लेेकर गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। जिससे वह समय पर जलाभिषेक कर सकें। शनिवार को दिल्ली-लखनऊ हाईवे, नगर सेे हसनपुर मार्ग, स्टेट हाईवे, कुमराला-बसैली-शहवाजपुर डोर मार्ग सभी पर कांवड़ियों की लाइन लगी रही। मार्ग हर-हर बम बम से गूंज उठे हैं। कांवड़ियों के गुजरने से मार्ग शिवमय हो गए। हाईवे पर बड़ेे और भारी भरकम डीजेे पर डांस करते हुए कांवड़ियों के जत्थे रवाना हुए। कुछ देर ठहरने पर फिर मंजिल शुरू गजरौला। हरिद्वार, ब्रजघाट, गोमुख से कांवड़ ला रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए धार्मिक प्रवृत्ति के लोेगों ने जगह-जगह शिविर लगाए हैं। उनमें भंडारे चल रहे हैं। गंतव्य को रवाना हो रहे कांवड़ियेे कुछ खाने-पीने या थोड़ा आराम करने के लिए ही शिविर में रुकतेे हैं। इसके बाद हर-हर बम बम के जयघोष संग मंजिल पर चलना शुरू कर देते हैं।