डामर नहीं मिलने के कारण खादगुर्जर, मूंढ़ा मुकारी मार्ग के नवीनीकरण का काम रुक गया हैै। टूटी सड़क लोगों की परेशानी का सबब बनी है। लोक निर्माण विभाग को डामर मिलने का इंतजार हैै। नगर के खादगुर्जर चौराहा से मूंढ़ा मुकारी तक की सड़क को खादगुर्जर मूंढ़ा मुकारी मार्ग कहा जाता है। 12 किमी लंबे इस मार्ग पर छह साल पूर्व सड़क बनाई गई थी। कहीं पर इसकी चौड़ाई सात मीटर है तोे कहीं पर साढ़ेे पांच मीटर। छह साल से मरम्मत नहीं होनेे के कारण इस समय सड़क जगह-जगह से टूट गई हैै। कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इस कारण लोक निर्माण विभाग ने इसके नवीनीकरण का निर्णय लिया था। पिछले महीने नवीनीकरण का काम शुरू कराया गया था, लेकिन इसके बाद डामर की कमी पड़ गई। इस कारण नवीनीकरण का काम रोेक दिया गया। टूटी सड़क के नवीनीकरण का कार्य रुकने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खादगुर्जर निवासी उपेंद्र सिंह, नगलिया बहादुरपुर के राहुल सिद्धू,का कहना है कि कई साल बाद नवीनीकरण का काम शुरू किया गया था, जो कुछ दिन बाद ही रुक गया। टूटी सड़क के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के ऐई बलजीत सिंह का कहना है कि जल्द ही डामर मिलने की संभावना है। इसके बाद नवीनीकरण का रुका काम शुरू कर दिया जाएगा।