गजरौला में सावन माह के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की। चाकीखेड़ा स्थित चाकेश्वर महादेव मंदिर और चौबारा के शिव मंदिर तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गईं।मंदिर परिसर ओम नम: शिवाय और बम बम भोले के जयकारे से गूंज उठे।