फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बुझाई राहगीरों की प्यास

Vimal Sharma Updated Tue, 26 May 2026 07:49 PM IST

भाजपा युवा नेता और उनके साथियों ने आग उगल रही सूरज की किरणों में गर्मी से बेहाल लोगों की प्यास बुझाने का काम किया गया। राहगीरों को बुलाकर शर्बत पिलाया। आशाराम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष विचित्र भाटी युवा भाजपा नेता हैं। मंगलवार को उनके द्वारा धनौरा मार्ग किनारे अपने घर के सामने शर्बत वितरण किया गया। उन्होंने और उनके साथियों ने राहगीरों को रोक कर शर्बत पिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में थोड़ी देर में गला सूखने लगता है। नौतपा तप रहे हैं। इस तरह के मौसम में किसी की प्यास बुझाने से पुण्य काम और दूसरा नहीं है। इस मौके पर देवेंद्र कुमार ने विशेष अंदाज में राहगीरों को शर्बत का वितरण किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनू गुर्जर, अंकुर नागर, मास्टर सुरेंद्र सिंह, मास्टर ज्ञानेंद्र सिंह, पंडित योगेश प्रभाकर, टीटू चौहान, यश वर्मा, सिद्धांत नागर, सचिन भड़ाना, निखिल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें