राष्ट्रगीत वंदे मातरम को 150 साल पूरे होने पर कलक्ट्रेट में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने वन्देमातरम के इतिहास पर चर्चा की। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान यह गीत क्रांतिकारियों में उत्साह भर देता था। बंकिम चंद्र चटर्जी ने इस गीत की रचना की। देश की आजादी में इस गीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान वंदेमातरम गीत भी गाया गया। कार्यक्रम के दौरान एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, डिप्टी कलक्टर मसीहा नजम, चंद्रकांता, परियोजना निदेशक अंबरीश कुमार समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।