फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी छोड़ने की तैयारी, पुलिया का काम अधूरा

गजरौैला। नहर में अगले महीने से पानी छोड़ने की तैयारी है। उस पर बन रही पुलिया का काम अधूरा है। जिसे पूरा करने में 15 से अधिक दिन लग सकतेे हैं। जिले में पिछले 20 साल से नहर बनाए जाने का काम चल रहा है। जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत का सामना न करना पड़े। मगर नहर बनाने का कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि करीब 20 साल बाद भी पानी खेतों में नहीं पहुंचा है। अब सिंचाई विभाग का दावा है कि जुलाई तक खेतों में पानी पहुंचा दिया जाएगा। मगर ऐसा संभव नहीं लग रहा है। क्योंकि मीरपुर वाले मार्ग पर जो पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है, उसे पूरा होने में 15 दिन से अधिक लगेंगे। अभी उसका कार्य 40 फीसदी ही हुआ है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, भाकियू महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना रानी, भाकियू इंडिया के जिलाध्यक्ष लोकेश विधूड़ी, भाकियू चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष राहुल सिद्धू, बल्दाना असगर अली निवासी गिरिराज सिंह आदि किसानों का कहना है कि नहर बनाने का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, जबकि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। नहरों में पानी चलता तो किसान बिजली पर निर्भर नहीं होते। उनकी फसल सिंचाई के अभाव में नहीं सूखतीं। उधर रीना रानी का आरोप है कि पुलिया बनाने में अव्वल दर्जे की ईंट नहीं लगाई गईं। मानक से अनदेखी की जा रही है। सिंचाई विभाग (नहर) के एसडीओ ताबिश अली ने बताया कि गंगा में पानी कम होने के कारण नहर में पानी समय से छोड़ने में दिक्कत आ रही है। रही बात मानक की अनदेखी की, निर्माण कार्य में लग रही सामग्री की नियमित जांच की जा रही हैै। रुड़की सेंपल भेजे जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें