फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पेड़ काटने के लिए ढाई घंटे बाधित रही पांच मोहल्लों की बिजली

Vimal Sharma Updated Thu, 11 Jun 2026 06:30 PM IST

गजरौला में हाईटेंशन लाइन पर आ रहे दो पेड़ों को काटने और दो पेड़ों की डालियां छांटने के लिए पांच मोेहल्लों की आपूर्ति ढाई घंटे बाधित रही। फाजलपुर मोहल्ले के सामने हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। यहां पर यूकेेलिप्टिस के दो पेड़ आंधी में झुक कर लाइन पर आ गए थे। उनमें स्पार्किंग के कारण हादसे का डर बना रहता था। बिजली विभाग ने पेड़ों को कटवाने के लिए वन विभाग से अनुमति ली। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे बूंदाबांदी के कारण पेड़ों को काटने और डालियां छांटने का काम नहीं हो सका। आधे घंटे बाद बिजली विभाग के लाइनमैन के सामने ठेकेदार के कर्मचारी दो पेड़ों को काटने और दो की छंटाई कार्य में जुटे। 11 बजेे तक उनका काम पूरा हो सका। तब तक नगर के पांच मोेहल्लों की आपूर्ति बाधित रही थी। पेड़ कट जाने पर आपूर्ति सुचारू की गई। जेई अनिकेत दूबे ने बताया कि पेड़ कट जाने पर आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें