गजरौला। नीचे से गल चुका बिजली का पोल हवा में गिर जाने से 100 घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह पहुंचेे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दूसरा पोल लगाकर करीब 8 घंटे बाद आपूर्ति सुचारू कराई। बुध बाजार चौराहा के निकट बिजली विभाग का खंभा लगा हुआ था। काफी पुराना हो जाने के कारण यह नीचे से गल गया था। जो बुधवार तड़के करीब 3 बजेे हवा चलने के कारण गिर गया। इससेे 100 घरों को बिजली की लाइन जा रही है। पोल गिरने के समय बिजली आ रही थी, लेकिन रात होने के कारण उस समय कोई सड़क पर नहीं था। पड़ोस में रहने वाले नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.धीरेंद्र सिंह, दुकान संचालक विजेंद्र सिंह जाग रहे थे। उन्होंने बिजलीघर फोन कर पोल गिरने की सूचना दी। जिस पर आपूर्ति ठप कराई गई। सुबह करीब 8 बजे बिजली विभाग के कर्मचारी मौकेे पर पहुंच गए। उन्होंने दूसरा पोल मंगाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे दूसरा पोल लगाकर आपूर्ति सुचारू कराई। घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने के कारण नागरिकों ने परेशानी झेली। सबसे अधिक दिक्कत पेयजल की आई। जेई अनिकेत दूबे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ही कर्मचारी पहुंच गए थे। पोल को बदल कर आपूर्ति सुचारू करा दी थी।