कांवड़ियों की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस के यातायात को संभालने में पसीने छूट गए। माेेहम्मदाबाद के निकट हाईवे पर बनाई गई कैंची पर दिल्ली की दिशा से आ रहे वाहनों को मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर लेने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सावन में कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए मोहम्मदाबाद गांव के निकट हाईवे पर पुलिस ने डिवाइडर को हटाकर कैंची बनाई हैै। हरिद्वार से आने वाले जो कांवड़िए ब्रजघाट की तरफ जाते हैं, वह दिल्ली से मुुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन से होकर कैंची तक मंजिल तय कर करेंगे। कैंची से आगे मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन की सर्विस रोड से गंतव्य को रवाना होंगे। ब्रजघाट से आने वाले कांवड़िए और उनके डीजे आदि दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन से गुजरेंगे। मगर कैंची पर ब्रजघाट की तरफ जाने वाले कांवड़ियों का जत्था गुजरने तक मुुरादाबाद की ओर जाने वाले कांवड़ियों को रुकना पड़ेेगा। इसके अलावा कांवड़ियों के जत्थे कैंची से पार होने तक दोनों ही दिशा के वाहनों को भी रुकना पड़ेेगा। यहां मुस्तैद किए पुलिसकर्मी वाहनों के साथ ही कांवड़ियों के जत्थों को गुजारेंगे। इसके अलावा एक और व्यवस्था लागू रहेगी। कैंची से मुरादाबाद की दिशा में एक ही लेन पर दोनों तरफ के वाहन दौड़ेंगे। शनिवार को महिला थानाध्यक्ष प्रिया रानी और टीएसआई के नेतृत्व में मुस्तैद पुलिसकर्मियों के वाहनों को संभालने में पसीने छूट गए। कैंची पर इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान, एसआई अनिल शर्मा के साथ ही कई महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया हैै। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि अलग-अलग शिफ्ट में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।