फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर फॉर्म भरवाने, जमा करने के लिए पहुंचे इक्का दुक्का लोग

गजरौला के शिव इंटर कॉलेज में एसआईआर फॉर्म भरने के लिए सात बूथ बनाए गए हैं, जबकि रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में दो बूथ पर बीएलओ काम कर रहे हैं। एक बूथ नगर पालिका के सामने बनाया गया है। पालिका के सामने संविलियन विद्यालय गजरौला में दो बूथ पर एसआईआर फॉर्म भरने का काम किया जा रहा है। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे शिव इंटर कॉलेज में सातों बूथ बीएलओ बैठे थे, लेकिन फॉर्म जमा करने एक ही शख्स आया। इसी तरह करीब 11.30 बजे रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में दोनों बूथों पर बीएलओ काफी देर खाली बैठे रहे। कुछ देर बाद एक शिक्षक अपना फॉर्म जमा करने आए। यहां बीएलओ राकेश कुमार ने बताया कि एसआईआर फॉर्म भरने का अधिकांश काम हो गया है। अब इक्का दुक्का ही लोग आ रहे हैं। उधर संविलियन विद्यालय गजरौला के बीएलओ ने बताया कि मतदाता अपनी वर्ष-2003 की डिटेल नहीं दे रहे हैं। इस कारण परेशानी आ रही है। पालिका के सामने बैठे बीएलओ अजय गोस्वामी दोपहर 12 बजे खाली बैठे थे। मतदाताओं से 2003 की डिटेल जानने के लिए कई बार फोन करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें