गजरौला। हाईवे पर कांवड़ियों के साथ हादसे रोकने के लिए पुलिस ने डिवाइडर के बीच नेटलॉन कपड़े की दीवार लगवाई हैै। कोई भी वाहन या पैदल यात्री कांवड़ियों की लेन में दाखिल नहीं हो सकेेगा। इस बार सावन के प्रथम सोमवार को हाईवे पर भीषण हादसा हुआ था। जिसमें दो कांवड़ियों की मौत हो गई थी और कई चोटिल हो गए। इसके बाद रजबपुर क्षेत्र में यकबगड़ी गांव के सामने दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। इसमें महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई और 14 लोग घायल हुए। हालांकि इनमें कोई कांवड़िया नहीं था। सावन माह केे प्रथम सोमवार पर हुए हादसे को पुलिस नेे गंभीरता से लिया। कांवड़ियों के साथ कोई हादसा न हो, इसके लिए पुलिस ने नेटलॉन कपड़ा मंगाया। इसे करीब 20 किमी तक प्रमुख स्थानों पर डिवाइडर के बीच लगाया। करीब चार फीट की ऊंचाई वाला यह कपड़ा दीवार की तरह काम करता हैै। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि इसके लग जाने से कोई भी वाहन या पैदल व्यक्ति डिवाइडर को पार कर कांवड़ियों की लेन में नहीं जा सकेेगा। यह काम पहली बार किया गया हैै। हाईवे और स्टेट हाईवे पर लगवाए जिगजेग बैरियर गजरौला। कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस नेे सभी कट बंद कर दिए। कहीं पर बल्लियां लगाई हैं तो कहीं पर रस्सी बांधी। अस्थायी बैरियर से भी कट बंद किए गए। मगर कांवड़ियों के वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए जिग जेग बैरियर का इस्तेमाल किया गया हैै। बैरियर से 100 मीटर पहले ही बोर्ड लगवाया जा रहा है कि चालक अपने वाहन की गति नियंत्रण में रखें। सावधान कृपया धीरें चले ये भी लिखवाया जा रहा है। इसके अलावा जिग जेेग बैरियर पर दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया हैै। साथ ही रोशनी के उचित इंतजाम के लिए होलोजन लाइट लगाई जा रही है। सीओ नेे बताया कि इस बार सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।