विधायक राजीव तरारा ने एसआईआर अभियान के तहत लोगों से आह्वान किया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए अपने फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा करें। बृहस्पतिवार को विधायक ने नगर के मोहल्ले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अपने फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा करें। इसके बाद विधायक ने सात बूथों पर घर-घर जाकर मतदाताओं को सही फार्म भरने के लिए जागरूक किया। बताया कि किस तरह फार्म भरकर जमा करना है। उन्होंने आह्वान किया कि कोई भी मतदाता अपने फार्म भरने और बीएलओ के पास जमा करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस मौके पर सतपाल पाल, सुशील सिद्धू, विनोद कुमार, निहार त्यागी, दिले चौधरी, उत्तम प्रजापति, मनमोहन सेन, सचिन त्यागी, गौरव सागर, मांगेराम, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।