फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर कीचड़ बनी परेशानी का सबब

अमित शर्मा Updated Sat, 18 Jul 2026 11:49 AM IST

गजरौला। राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर भरी कीचड़ और पानी लोगों की परेशानी का सबब बनी है। कॉलेज में बच्चाें को प्रवेश दिलाने को कहनेे पर प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ से गांव के लोग रास्ता सही नहीं होने की बात इन्कार कर देतेे हैं। कारण कॉलेज में छात्र संख्या पर्याप्त नहीं है। बात कर रहे हैं पपसरा खादर गांव की। यहां पर राजकीय इंटर कॉलेज है। जिसका आलीशान भवन है। इसमें 25 कमरेे हैं। जिनमें 13 नीचे और 12 ऊपर। इसके निर्माण पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च हुए। मगर कॉलेज तक कोई सही रास्ता नहीं हैै। मुख्य मार्ग में जल भराव है। कीचड़ भरी रहती है। कॉलेज स्टाफ का कहना है कि कई बार लिखकर देने के बाद भी कोई रास्ते की सुध नहीं ले रहा। इसका असर कॉलेज की पढ़ाई पर पढ़ रहा है। गांव के लोग अपने बच्चों को कॉलेज में दाखिला कराने के लिए तैयार नहीं हैं। प्रवेश दिलाने को कहने पर वह रास्ते की दिक्कत सामनेे रखतेे हैं। इस कारण यहां पर छात्र संख्या महज 285 है। प्रधानाचार्य का कहना है कि रास्ता सही होता तो यहां पर कम सेे छह सौ विद्यार्थी पंजीकृत होते। ग्राम प्रधान के पति ओसाफ अली का कहना है कि निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण गांव में जल भराव की समस्या है। जिसके समाधान के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। गांव में काॅलेज मार्ग की दुर्दशा के कारण कोई भी अपने बच्चे को यहां पर प्रवेश दिलाने के लिए तैयार नहीं है। अन्य गांवों में बच्चों को पढ़ने के लिए भेज रहे हैं-

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें