संवाद न्यूज एजेंसी गजरौला। कुत्ते एवं बंदर के काटे जाने के मामले कम नहीं हो रहे। नगर और ग्रामीण अंचलों में लोगों पर हमला कर रहे हैं। मंगलवार को सीएचसी में 70 को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। जिसमें 20 लोगों को प्रथम इंजेक्शन लगा। पिछले कुछ दिनों से कुत्ते और बंदर द्वारा लोगों को काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नगर हो या ग्रामीण अंचल। हर जगह लोगों पर हमला कर रहे हैं। मंगलवार को सीएचसी में 70 लोगों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए। इनमें अधिकांश लोग कुत्ते के काटे हुए थे। बंदर के काटे के चंद ही लोग शामिल थे। जिन 70 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए, उनमें 20 लोग ऐसे थे, जिनको पहला इंजेक्शन लगाया गया। इनमें किसी को सोमवार दोपहर बाद काट लिया तो कोई मंगलवार की सुबह कुत्ते का शिकार हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ.अर्चना गंगवार का कहना है कि कुत्ते काटे के मामले दोबारा फिर बढ़ गए है।