अमरोहा में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दाैरान डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का गंभीरता से सुनवाई की जाए। प्रशासन का प्रयास है कि हर शिकायत का निपटारा प्रभावी और पारदर्शी तरीके से हो।