फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागा सिंचाई विभाग, बाह नाला पर लगाया पैंटून पुल

सिंचाई विभाग आखिरकार जाग गया। उसने बाह नाला पर पैंटून पुल लगा दिया। उस पर आवागमन शुरू हो गया। छह गांवों के किसान करीब छह या सात महीने तक इस पैंटून पुल से ही गुजरेंगे। उनके वाहनों के लिए भी यही मार्ग है। अलीनगर के सामने प्रवाहित हो रहे बाह नाला में बीते सात दिसंबर को पानी छोड़ दिया गया। मगर सिंचाई विभाग ने पैंटून पुल नहीं लगाया। जिससे दारानगर, पपसरा खादर, मुरादपुर, अलीनगर, टीकों वाली, भुड्डी वाली समेत छह गावों के किसानों की परेशानी बढ़ गई। बाह नाला पार करने के लिए नाव के अलावा कोई विकल्प नहीं था, जबकि गन्ने का सीजन चल रहा है। रोजाना गन्ना लदे कई ट्रैक्टर ट्रॉली चीनी मिल या कोल्हुओं पर जाते हैं। जिनको नाव से पार करने पर नाव के हिचकौले खाकर डूबने या पलट जाने की आशंका रहती थी। छह गांवाें के किसानों की इस समस्या की खबर अमर उजाला ने 14 दिसंबर के अंक में बाह नाले में पानी आने के सात दिन बाद भी नहीं लगाया गया पैंटून पुल, इस हेडिंग से प्रकाशित की। जिसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी जागे। बाह नाला पर पैंटून पुल लगाया। जो सोमवार को शुरू हो गया। उस पर वाहन भी गुजरने लगे। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रविप्रकाश सिंह ने बताया कि पैंटून पुल शुरू हो गया है। उस पर वाहन चलने लगे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें