फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के कटों से पार हो जान जोखिम में डाल रहे वाहन सवार

गजरौला हाईवे पर जगह जगह बने अवैध कटों से वाहनों को पार कर रहे चालक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। दो पहिया वाहन सवार भी अंडरपास से पार होने की बजाय कट से ही पार होते हैं। हाईवे पर ब्रजघाट से लेकर थाना क्षेत्र में कई अंडरपास बने हैं। जिनसे लोग पार हो सकें, लेकिन जल्दी के चक्कर में थोड़े आगे या पीछे चलने की बजाय पैदल और दो पहिया वाहन सवार जहां मौका मिलता है, वहीं पर हाईवे पार करने की कोशिश करते हैं। इस तरह पार करने पर कई की जान भी जा चुकी है। वहीं होटल और व्यापारिक प्रतिष्ठान क्षेत्र में हाईवे पर अवैध कट बने हैं। जिनसे कार और ट्रक तक पार होते हैं। जबकि कई कट ऐसे हैं, जिनसे वाहन को निकालते समय अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। करीब डेढ़ महीने पूर्व बरेली के दो कपड़ा कारोबारियों की कार कट पार करते ट्रक में घुसी। दोनों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी उस कट समेत अन्य कट से रोजाना सैकड़ों लोग वाहनों को इधर उधर ले जाते हैं। इतना ही नहीं दो पहिया वाहन सवार तो न अपनी फिक्र कर रहे और न अन्य की। वह पूरा हाईवे ही अवैध रूप से पार करते हैं। उनको रोकने के लिए या कार्रवाई की किसी ने आज तक जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें