फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी बादाम शेक की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिए सेंपल

गजरौला। मिलावटी बादाम शेक बेचे जाने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मोबाइल वाहन में रखे बादाम शेक का सेंपल भरा। जिसे जांच के लिए बनारस लैब भेजा जाएगा। मंडी धनौरा के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कलश्यान ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई। कहा गया कि राजस्थान का युवक बुध बाजार चौराहा से कुछ ही पहले मोबाइल वाहन में बादाम शेक आदि बेचता हैै। उस पर बादाम शेक में मिलावट होने का आरोेप लगाया। शिकायत को विभाग के अफसरों ने गंभीरता से लिया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने मोेबाइल वाहन पर बेचे जा रहे बादाम शेक का सेंपल लिया। जिससेे जांच केे लिए भेजा जाएगा। हालांकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कबूल किया कि रेलवे स्टेशन और आस पास केे दुकानदारों से जानकारी करने पर मामला कुछ और सामनेे आया। शिकायतकर्ता को कम कीमत पर बादाम शेक का गिलास नहीं देने की बात सामने आई है। सेंपल लैब को भेजे जाएंगे। इसके बाद जांच रिपोर्ट से ही पता चलेेगा। सच्चाई क्या हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें