गजरौला में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पति के स्कूल की बस पर नकाबपोश तीन बदमाशों ने फायरिंग की। इसके बाद ईंट भी बरसाईं। घटना से बस में सवार 28 छात्र-छात्रा सहम गए। चालक ने पुलिस और स्कूल प्रबंधन को सूचना देते हुए बस दौड़ा दी। आरोप है कि बाइक सवार बदमाशों ने बस का पीछा भी किया। सीओ व इंस्पेक्टर ने बच्चों से घटना के बारे में जानकारी ली। मौके पर जाकर भी जांच पड़ताल की।