खाद के लिए किसान समितियों के चक्कर काट कर थक गए। ब्लॉक में छह सहकारी समिति हैं। गेहूं की बुवाई का आधा सीजन निकल गया तो कुछ खाद भेज कर किसान के आंसू पोंछने का काम किया है। गजरौला में 250, अल्लीपुर भूड़ में 250 बोरी, तिगरी में 450 बोरी डीएपी खाद मुहैया कराई गई है। ढकिया भूड़ में एनपीके की 500 बोरी, कर्मल्लीपुर में भी एनपीके की 500 बोरी आई हैं। बैरमपुर भूड़ पर खाद की एक भी बोरी नहीं भेजी गई।