फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदव्यास व परीक्षित जन्म प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

दीपक महाराज ने वेदव्यास और राजा परीक्षित जन्म का प्रसंग सुुनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छल, कपट, दंभ और ईष्या विकास के मार्ग में बाधक हैं। मनुष्य को इनसे बचना चाहिए। बुध बाजार मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथाव्यास ने भगवान वेदव्यास जन्म का प्रसंग सुनाया। कहा कि श्रीमद भगवत गीता की रचना जगत कल्याण के लिए ही उनका अवतरण हुआ। राजा परीक्षित जन्म प्रसंग सुनाते हुए कहा कि अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु महाभारत केे युद्ध में वीर गति को प्राप्त होते हैं। अश्वत्थामा द्वारा ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करने से उसका असर उत्तरा पर पड़ा। उस समय परीक्षित उत्तरा के गर्भ में थे। भगवान श्रीकृष्ण उनकी रक्षा करते हैं। कथाव्यास से वेदव्यास और परीक्षित जन्म का प्रसंग सुुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। दूसरे दिन श्रद्धालुओं से मंंदिर खचाखच भरा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें