दिवाली की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। स्नान करने के लिए गंगा तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक दिवाली की अमावस्या होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। पतित पावनी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने के लिए तड़के ही श्रद्धालु ब्रजघाट व तिगरी पहुंचे। दोनों ही स्थानों पर गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।