बौद्ध भिक्षु और भिक्षुणियां 12 फरवरी से महाबोधि मंदिर के प्रबंधन को बौद्ध समुदाय को सौंपने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। जिनके समर्थन में अमरोहा के विभिन्न संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के जिलाध्यक्ष दयाराम सिंह गौतम, जिला जाटव सभा के प्रदेश अध्यक्ष मदन भारती और समता सैनिक दल भारत के जिलाध्यक्ष सरदार ब्रह्म सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें कहा कि बिहार के गया में 12 फरवरी से महाबोधि मंदिर के प्रबंधन को बौद्ध समुदाय को सौंपने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।