सावन माह में मंदिरों में पूजापाठ का दौर जारी है। गजरौला के चाकीखेड़ा स्थित चाकेश्वर महादेव मंदिर में भी इन दिनों जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर हर-हर, बम-बम से गूंज उठा। चाकेश्वर महादेव मंदिर की विशेष ख्याति है। मान्यता है कि यहां पर जलाभिषेक करने से मन की इच्छा पूरी होती है। इसलिए नगर ही नहीं बल्कि आस पास के गांवों के शिवभक्त चाकेश्वर मंदिर पहुंचते हैं।