फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी के इस्तेमाल, विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार से समृद्ध होगा देश: विकास

स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयुक्त संपर्क प्रमुख विकास चौधरी ने कहा कि विदेशी वस्तुओें के बहिष्कार और स्वदेशी के इस्तेमाल से ही देश समृद्ध होगा। उन्हाेंने कहा कि इस मुुहिम को घर-घर पहुंचाने के लिए जिले में दो लाख लोगों को जोड़ा जाएगा। प्रांत सह संयोजक सुधांशु विश्नोई ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते का विरोध करता हैै। इससे किसानों को नुकसान होगा। मंच के क्षेत्रीय संयुक्त संपर्क प्रमुख विकास चौधरी ने बृहस्पतिवार को धनौरा मार्ग किनारे एक होटल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आमजन को यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने घर, परिवार, व्यापार में स्थानीय और स्वदेशी वस्तुओं को ही प्राथमिकता देंगे। मैं भी स्वदेशी उत्पाद का समर्थक हूँ इस मुहिम की अलख जगाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर भारत की जय हो विजय हो इसके लिए स्वदेशी जागरण मंच की टीम धरातल पर कार्य करेगी। जिले में दो लाख लोगों को मुहिम से जोड़ा जाएगा। प्रांत सह संयोजक सुधांशु विश्नोई ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते का विरोध करता हैै। इससे किसानों को खासा नुकसान होगा। जिन परिवारों के पास खेती के लिए पर्याप्त भूमि नहीं है और वह साथ में पशु पालन कर दूध बेचकर गुजारा करते हैं, उनके लिए यह बेहद घाटे का सौदा साबित होगा। इस समझौते का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान, पूर्व जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच आशीष गुप्ता, राजेश आर्य, डॉ.उत्तम सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें