फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल इंजीनियर ने बताया जिला पचायत व उनके पति से जान को खतरा

सिविल इंजीनियर गिरिराज सिंह ने प्रेस वार्ता कर भाजपा नेता पिंटू भाटी व उनकी जिला पंचायत सदस्य पत्नी रेशमा देवी से जान को खतरा बताया है। डीएम व एसपी से दंपती के खिलाफ पत्नी की मौत का जिम्मेदार होने की रिपाेर्ट दर्ज कराने व अपनी रकम दिलाने की मांग की है। शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे हाईवे किनारे एक होटल में रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हिमांयु नगर निवासी गिरिराज सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान इंजीनियर ने कहा कि उनका परिचय एक रिश्तेदार के माध्यम से पिंटू भाटी व उनकी पत्नी रेशमा से हुआ। पिंटू भाटी भाजपा नेता हैं, जबकि रेशमा जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने गजरौला में धनौरा मार्ग पर प्लॉट खरीदने के लिए पिंटू भाटी को 25 लाख रुपये दिए। बाद में उनको पता चला कि जिस भूमि पर प्लाॅट दिखाया है, वह विवादित हैै। उसका बैनामा भी नहीं हो सकता। उन्होंने भाटी से अपनी रकम मांगी। वह टाल मटौल करते रहे। जिस पर पंचायत के माध्यम से रुपये निकालने का प्रयास किया। उन्होंने सांसद कंवर सिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी को भी अपनी पीड़ा सुनाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें