फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर डिवाइडर को लांघ ईको सेे जा भिड़ी कार, दोनों में सवार 15 लोग घायल

गजरौला। रजबपुर थाना क्षेत्र में यकबगड़ी गांव के सामने हाईवे पर दिल्ली की दिशा में जा रही कार अनियंत्रित होकर और डिवाइडर को पार मुरादाबाद की तरफ जा रही डग्गामार ईको से जा भिड़ी। इस भिड़ंत में कार और ईको दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कार में सवार तीन लोग और ईको में सवार 12 लोग घायल हो गए। उसमें 17 लोग सवार थे। हादसे से हाईवे पर चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर गजरौला व रजबपुर थाना पुलिस मौकेे पर पहुंची। कार व इको में फंसे घायलों को बामुश्किल बाहर निकाला। नगर के सीएचसी, निजी अस्पताल और डिडौली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराए। हादसा बुधवार को करीब 11.30 बजेे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक कार दिल्ली की दिशा में जा रही थी। उसकी रफ्तार काफी तेज थी। इस बीच गजरौला से सवारियां भरकर ईको मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। उसमें 17 सवारियां बैठी थीं। यकबगड़ी गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। वह डिवाइडर को लांघ कर दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर ईको से जा भिड़ी। इससे कार व ईको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उनमें बैठे लोग फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही यूपी-112 और गजरौला व रजबपुर थाना पुलिस मौकेे पर पहुंच गईं। हादसा देख राहगीर भी रुक गए। आस पास के लोग दौड़ कर आए। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। क्रेन मंगाकर ईको व कार को हाईवे सेे हटवाया गया। इस दौरान हाईवे पर जाम के हालात बन गए थे। मौके पर पहुंची रजबपुर पुलिस ने बताया कि हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसे में यह लोग हुए घायल गजरौला। रजबपुर थाना क्षेत्र में यकबगड़ी गांव के सामने हाईवे पर हुए हादसे में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनौटा निवासी मीनाक्षी पत्नी प्रमोद, तिगरिया भूड़ निवासी कुंतेश पत्नी सोमपाल, सुरेश देवी पत्नी वीरेंद्र निवासी होशंगपुर गुर्जर, टिवंकल पुत्री गजब सिंह निवासी मोहम्मदपुर सुल्तानठेर, सोनम पुत्री राजवीर निवासी मोहरका पट्टी व कृष्णपाल निवासी पहाड़पुर समेत 15 लोग घायल हो गए। जिनमें मीनाक्षी, सुरेश देवी, कुंतेेश, टिवंकल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से तीनों को रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी को नगर के हाईवे किनारे एक निजी अस्पताल और डिडौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रजबपुर पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हुए थे। जिनको गजरौला सीएचसी और डिडौली में भर्ती कराया गया। हादसे में कई की हालत नाजुक थी। मगर खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें