परिवहन निगम ने गुरुद्वारा के पास लगाया नो पार्किंग जोन का बोर्ड संवाद न्यूज एजेंसी गजरौला। श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने चौपला गुरुद्वारा के सामने रोडवेज बसों के रुकने पर रोक लगा दी है। चालकों को हिदायत दी है कि गुरुद्वारा केे आगे या पीछे सवारियों को उतारा या बिठाया जाए। नो पार्किंग जोेन का बोर्ड लगा दिया हैै। चौपला पर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा है। दिल्ली की दिशा में जाने वाली रोडवेज बसें गुरुद्वारा केे सामने रुक कर यात्रियों को उतारती और बिठाती थीं। इससे गुरुद्वारा में मत्था टेकने, अरदास करने या गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ सुनने आने वाले श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी सरदार पुसविंंदर सिंह नेे परिवहन निगम के अफसरों सेे शिकायत की। उन्होंनेे गुरुद्वारा के सामनेे बसों केे न रुकने की मांग की। कहा कि सामनेे बसों केे रुकने के कारण श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं के सामनेे दिक्कत आती है। उनकी मांग पर परिवहन निगम नेे गुरुद्वारा के सामनेे नो पार्किंग जोेन का बोर्ड लगा दिया है। सभी चालकों को हिदायत दी है कि गुरुद्वारा के सामनेे बसों नो न रोका जाए।