गजरौला में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली की तरफ से 23 वें रक्तदान शिविर में 120 महादानियों ने रक्तदान किया। इस दौरान स्थानीय मुखी गुलशनपुरी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा और कोई दान नहीं है। इससे किसी की जिंदगी बच सकती है। हाईवे किनारे स्थित सत्संग भवन पर रविवार सुबह 23वां रक्तदान शिविर लगाया गया।