फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगाकर कूड़ा फूंकने से झुलसा हरा पेड़, धुआं से हुआ प्रदूषण

प्रदूषित शहरों में शामिल नगर में नहीं जलाया जा सकता कूड़ा कचरा संवाद न्यूज एजेंसी गजरौला। आग लगाकर कूड़ा फूंकने से रेलवे स्टेशन के निकट का हरा भरा पेड़ झुलस गया। धुआं से हुए प्रदूषण से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। प्रदूषण अधिक होने के कारण नगर प्रदूषित शहरों में शामिल है। यहां पर कूड़ा कचरा नहीं जलाया जा सकता। मगर यह नियम शायद रेलवे पर लागू नहीं हो रहा। जिसका उदाहरण शनिवार सुबह 11.30 बजे देखने को मिला। रेलवे स्टेशन के निकट अधिकारी-कर्मचारियों के आवासीय परिसर में ईंट और सीमेंट का बड़ा कूड़ेेदान बना है। जिसमें कॉलोनी के लोग कूड़ा कचरा डालते हैं। इसी के बराबर पिलखन का हरा भरा पेड़ खड़ा हैै। कूड़ा कचरा उठाने शायद पालिका का वाहन नहीं आता। इस कारण शनिवार को उसमें आग लगा दी गई। जिसकी काफी ऊंची लपट उठीं। पिलखन केे पेड़ को चपेट में ले लिया। वह झुलस गया। इसके अलावा उसका धुआं आस पास तक फैल गया। जिससे लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। पड़ोस के कुछ लोगों नेे आग के फोटो मोबाइल में कर लिए। वीडियो बना ली। रेलवे के आला अफसरों को भेजकर आग लगाए जाने की शिकायत की। एडीईएन प्रेम प्रकाश का कहना है कि आग लगाने की जानकारी मिली है। वह स्टेशन अधीक्षक का स्पष्टीकरण तलब करेंगे कि आग कैसे लगाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें