फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट गंगा पुल से लेकर नगर तक हाईवे पर कई जगह छाया अंधेरा

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों से 34 किमी के दायरे में दो स्थान पर टोल टैक्स वसूल कर रहा, लेकिन सुविधाओं के नाम पर शून्य है। रात में हाईवे पर कई-कई किमी तक अंधेरा छाया रहता है। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों एवं वाहन चालकों की यात्रा आरामदायक हो। उनको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, यह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। मगर जो प्राधिकरण ब्रजघाट से जोया तक करीब 34 किमी से कम की दूरी पर दो बार टोल टैक्स वसूल कर रहा है, वह लोगों को अन्य सुविधाएं तो दूर पर्याप्त रोशनी का इंतजाम नहीं कर रहा। मंगलवार रात करीब 9.15 बजे ब्रजघाट गंगा पुल से मोहम्मदाबाद तक लाइट बुझी हुई थीं। इससे आगे कुछ दूर लाइट जलती पाई गईं, कांकाठेर के सामने फिर अंधेरा मिला। शहवाजपुर डोर के सामने लाइट जल रही थीं। इससे आगे औद्योगिक क्षेत्र के सामने तक अंधेरा छाया रहा। बताया जा रहा है कि यह अंधेरा आए दिन रहता है। इस कारण हाईवे से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे चौड़ीकरण का कार्य कर रही कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी का कहना है कि कुछ देर के लिए कभी कभार बिजली चली जाती है। इस कारण अंघेरा हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें