भाकियू संयुक्त मोर्चा के बेमियादी धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि वह जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएंगी, धरना जारी रहेगा। मंगलवार को बेमियादी धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों का केमिकल युक्त जीवन के लिए संकट बनता जा रहा है। मगर जिला प्रशासन किसानों के आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कड़ाके की सर्दी में दस दिन से धरने पर बैठे हैं। मोर्चा के प्रमुख सचिव अरुण सिद्धू ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के कारण हो रहे प्रदूषण में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। जहरीला पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसा विकास किस काम का जिसमें जिंदगी ही नहीं बचेगी। संगठन जिन मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहा है, उनको पूरा कराकर ही दम लेंगे। इस मौके पर इस अवसर मनोहर सिंह, जगदेव सिंह, मलखान सिंह, हरज्ञान सिंह, गोपाल सिंह, रघुवीर सिंह, यामीन, आस मोहम्मद, इरशाद, शानू चौधरी, अनुज, संजीव आदि किसान मौजूद रहे।