अमरोहा के स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में आयोजित हुई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता की 60 मीटर दौड़ में भगत सिंह ने बाजी मारी। 10 व 12 आयु के बालक व बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता में जिलेभर के कई स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के 10 वर्षीय बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में भगत सिंह पहले व अंकुश दूसरे, 80 मीटर दौड़ में रमनदीप सिंह पहले व आरंभ दूसरे, 200 मीटर दौड़ में आरंभ पहले व धैर्य गिल दूसरे स्थान पर रहे। 12 वर्षीय बालकों की 600 मीटर दौड़ में धैर्य गिल पहले व प्रिंस कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।