राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत द्वारा संचालित गंगा पुस्तक परिक्रमा के तहत आयोजित कार्यक्रम में कुलदीप कुमार ने छात्र-छात्राओं को गंगा की पौराणिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण के लिए महत्व से अवगत कराया। गंगा संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई। जिसमें अंशी चौधरी व निशि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किए।