फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिकल नंबर बढ़ाने के नाम पर वसूली का आरोप, आईटीआई कॉलेज में हंगामा

रहरा। गंगेश्वरी ब्लॉक स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रैक्टिकल परीक्षाओं में अच्छे नंबर देने के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। आरोपों के मुताबिक, कॉलेज प्रशासन और एक शिक्षक द्वारा छात्रों से जबरन 800, 1000 और 1500 रुपये तक वसूले गए हैं। पैसे न देने पर छात्रों को फेल करने की धमकी भी दी गई। पीड़ित छात्रों के पास ऑनलाइन भुगतान के पुख्ता स्क्रीनशॉट मौजूद हैं। मंगलवार को इसके खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य को शिकायती पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी का आरोप है कि इस संबंध में बात करने पर कॉलेज के शिक्षक ने कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी की। छात्र संगठन ने वसूली की रकम वापस करने और आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई के लिए एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्रों का आरोप निराधार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें