फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अजय राय बोले: सरकार से भीख नहीं जमीनों का मुआवजा मांग रहे किसान,मनमानी नहीं होने दी जाएगी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने अमरोहा के कूबी में धरनारत किसानों से मुलाकात की। सोमवार को कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दौरान उन्होंने जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को रुलाने के लिए मजबूर कर रही है। कूबी में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। पचास लाख की जमीन के बदले 50 हजार का मुआवजा देना किस हद तक सही है। किसान भीख थोड़ी मांग रहे हैं। इससे तो किसान अपनी जमीन दान में दे दे। सरकार के शोषण से कूबी में माता-बहनें और बुजुर्ग रोने को मजबूर हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें