यूपी के अमरोहा स्थित मंडी धनौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने दूसरे समुदाय के लोगों पर अत्याचार करने व पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए गांव से पलायन की धमकी दी है। ग्रामीण ने अपने घर के बाहर पलायन करने संबंधी पोस्टर भी चस्पा कर दिया है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर एक पोस्टर चस्पा कर दिया। पोस्टर में उसने गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों पर अपने परिवार पर अत्याचार करने व शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए गांव से पलायन की चेतावनी दी है। ग्रामीण का आरोप है कि गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने 20 अक्तूबर की रात को उसके घर पर चढ़ाई कर दी थी। उसके पुत्रों की लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई।