बिजनौर बैराज से 175530 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जल स्तर पांच सेंटीमीटर बढ़कर 235 मीटर हो गया। बाढ़ के कारण ओसीता जगदेवपुर व शीशों वाली समेत कई गांवों के लोेगों को चारा लाने, दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। बृहस्पतिवार शाम को 4 बजे 174187 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे जल स्तर कम होने की संभावना नहीं हैै। बृहस्पतिवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 235 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पूर्व बुधवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 230 मीटर था। बिजनौर बैराज से 175530 क्यूसेक पानी छोड़ दिया जाने के कारण जल स्तर बढ़ा हैै। ओसीता जगदेवपुर गांव के खेतों में दूर तक बाढ़ का पानी दिखाई दे रहा हैै। फसलें पानी में डूब गई हैं। शीशों वाली, मंदिर वाली, भुड्डी वाली समेत कई गांवों के लोगों को बाढ़ के कारण चारा लाने मेंं खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। नाव और ट्यूब से चारा लाने को मजबूर हैं। निचले इलाकों के खेतों में खड़ी फसलों को बाढ़ से नुकसान की संभावना बढ़ती जा रही हैै। जिससे किसानों की बेचैनी बढ़ गई हैै। जेेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा जाने के कारण जल स्तर बढ़ गया हैै। जेेई ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को 4 बजेे बिजनौर बैराज से 174187 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे अभी जल स्तर कम होने की संभावना नहीं है।