मायावती ने अग्निपथ योजना के ऐलान के बाद मचे उत्पात के बीच केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायावती ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भर्ती की संख्या को कम किया है। इसी वजह से ग्रामीण परिवेश के युवा ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने विरोध-प्रदर्शन कर रहे युवाओं से अपील करते हुए कहा कि, नौजवानों से भी अपील है कि वे संयम जरूर बरतें।