फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तैयारी पूरी, शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 23,040 अभ्यर्थी, दो से चार जुलाई तक 12 केंद्रों पर होगा आयोजन

अमेठी जिले में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। दो, तीन और चार जुलाई को 12 परीक्षा केंद्रों पर 23,040 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रश्नपत्र वितरण, सुरक्षा, निगरानी और अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। दो और तीन जुलाई को परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। चार जुलाई को केवल पहली पाली में परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को केंद्रों पर सत्यापन के बाद ही मिलेगा। इलेक्ट्रानिक डिवाइस सहित सभी अन्य पर प्रतिबंध रहेगा। बताया कि अभ्यर्थी सिर्फ अपने साथ प्रवेश पत्र, आधार कार्ड व काली बॉलपेेन ही लें जाएं। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और काली बॉलपेन साथ लाएं। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें