फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सावन के दूसरे दिन शिवभक्ति में डूबे भक्त, जयकारों से गूंजे शिवालय, भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक

सावन मास के दूसरे शुक्रवार को क्षेत्र का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी उद्घोष से मंदिर परिसर देर शाम तक गूंजते रहे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। सावन मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। इसी आस्था के चलते पूरे माह शिवभक्त विभिन्न शिवधामों में पहुंचकर जल अर्पित कर रहे हैं। गंगाजल और पवित्र नदियों का जल लेकर आने वाले कांवरियों के जत्थे भी लगातार शिवालयों की ओर बढ़ते रहे। उनके जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। क्षेत्र के ताला महादेवन स्थित प्रसिद्ध बाबा मुकुट नाथ धाम, जगेसरन धाम, श्री देवीपाटन धाम, दुखहरण नाथ धाम, लखनेश्वर नाथ महादेव सहित अन्य शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में जलाभिषेक के साथ रुद्राभिषेक और विशेष पूजन संपन्न हुए। ताला स्थित बाबा मुकुट नाथ धाम में पूरे सावन मास लगने वाले मेले में दूर-दराज के जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं और कांवरियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मेले में धार्मिक उल्लास और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। वहीं अनेक श्रद्धालुओं ने अपने घरों तथा मोहल्लों के शिवालयों में भी रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें