फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वामी प्रसाद मौर्य ने समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन का दिया संकेत, बीजेपी पर साधा निशाना

अमेठी के मुराई का पुरवा गांव में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय मौर्य महासंघ के सम्राट अशोक विजयादशमी महोत्सव में पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन का संकेत देते हुए कहा कि उनकी पार्टी समानता, न्याय और जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का होगा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जरूरत पड़ने पर समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन कर बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है, जनता अब उसे सत्ता से हटाने के लिए तैयार है।” पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता अब महंगाई, बेरोजगारी और अन्याय से त्रस्त हो चुकी है। जनता परिवर्तन चाहती है और यह बदलाव अब तय है। उन्होंने अपील की कि जनता इस बार सोच-समझकर मतदान करे ताकि एक ऐसी सरकार बने जो जनहित में काम करे और गरीबों को न्याय दिला सके। कार्यक्रम में अखिल भारतीय मौर्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुधन मौर्य, प्रवक्ता श्रीराम मौर्य, गौरव मौर्य, विकास मौर्य, सिद्धार्थ मौर्य, हौसिला मौर्य, मनदीप, दूधनाथ समेत बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें