फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूल चलो अभियान के तहत 1570 परिषदीय विद्यालयों में निकली जागरूकता रैली

अमेठी जिले के सभी 1570 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराना और अभिभावकों को नियमित शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। रैली में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के महत्व से जुड़े नारे लगाए और गांवों व मोहल्लों में लोगों से अपने बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराने की अपील की। रैली में प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी शामिल रहे। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कई विद्यालयों में शिक्षकों ने घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जानकारी भी दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य ऐसा कोई भी बच्चा न रहे, जो शिक्षा से वंचित हो। उन्होंने कहा कि सभी परिषदीय विद्यालयों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और सभी के सहयोग से शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। अभियान के दौरान विद्यालयों में उत्साह का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें