फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेड़ों की कटान रुके, तभी सफल होगा पौधरोपण अभियान, स्वास्थ्य राज्यमंत्री बोले- जन आंदोलन बनेगा पौधरोपण तभी बढ़ेगा वन क्षेत्र

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि पौधरोपण अभियान की सफलता केवल पौधे लगाने से नहीं, बल्कि पेड़ों की कटान रोकने और लगाए गए पौधों के संरक्षण से तय होगी। जब तक पौधरोपण जन आंदोलन का रूप नहीं लेगा और हर व्यक्ति इसकी जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, तब तक प्रदेश का वन क्षेत्र अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र घटने का असर पर्यावरण के साथ विकास योजनाओं पर भी पड़ रहा है। रविवार को तिलोई ब्लॉक के महिया सिंदुरिया गांव में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ करते हुए राज्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में शासन की नामित नोडल अधिकारी चैत्रा वी. भी मौजूद रहीं। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ष करोड़ों पौधे लगाती है, लेकिन जिस अनुपात में पेड़ों की कटान हो रही है, उससे वन क्षेत्र अपेक्षित गति से नहीं बढ़ पा रहा है। किसानों से खेतों की मेड़ों पर पौधे लगाने तथा युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया गया। डीएफओ रणबीर मिश्र ने बताया कि पूर्व में किए गए पौधरोपण से जिले का वन क्षेत्र 2.21 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है। वर्ष 2026 के अभियान से इसमें और वृद्धि की उम्मीद है। जिले में एक दिन में 53 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि वन महोत्सव के दौरान अब तक साढ़े चार लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें