फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डीसीएम टकराई, चालक की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सेवरा गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक चालक की जान चली गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। लखनऊ से गाजीपुर दिशा में बढ़ रही केला लदी डीसीएम आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चालक मोहम्मद अली (32) तथा खलासी मोहम्मद आजम (33) निवासी सियाली जागीर, थाना हसनपुर (अमरोहा) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद मोहम्मद अली को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल मोहम्मद आजम की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज की जरूरत बताई है। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें