फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना, बोलबम के जयघोष से गूंजा निहालगढ़ रेलवे स्टेशन

ishwar ashish Updated Wed, 20 Aug 2025 01:09 PM IST

जगदीशपुर (अमेठी)। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन बुधवार को बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे शिवभक्तों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। स्टेशन पर पहुंचने से पहले श्रद्धालुओं ने रेलवे परिसर के बाहर स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और कुम्भ एक्सप्रेस से देवघर यात्रा शुरू की। स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से कांवड़ियों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर 109 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैजनाथ धाम पहुंचेंगे। जलाभिषेक के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और जगन्नाथ धाम जाने की भी योजना है। यात्रा में शामिल श्रद्धालु ॐ नमः शिवाय, बोलबम और हर-हर महादेव का जयघोष करते रहे। जत्थे में देशराज यादव, पुट्टी यादव, सूरज सिंह, अंशु यादव, अनुज यादव, छोटेलाल यादव, धीरेन्द्र यादव , सुनील शर्मा, रिंकू, संदीप पाठक, देवेन्द्र विश्वकर्मा, सर्वेश, रविंदर विश्वकर्मा, रामसनेही और रज्जन लाल पाण्डेय केशवती, पुष्पा, सरोज कुमारी, संतोषी, राजेश्वरी पाण्डेय और रानी शुक्ला सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें