फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कृषि विभाग की लापरवाही पर भड़कीं महिला किसान, उप कृषि निदेशक कार्यालय में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

कृषि विभाग की कार्यशैली से नाराज महिला किसानों ने सोमवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि अधिकारी गांवों में न तो निरीक्षण करने जाते हैं और न किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हैं। महिला किसान नेत्री रीता सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि अधिकारी सिर्फ दफ्तर में बैठकर कागजों में निरीक्षण पूरा दिखा देते हैं, जबकि किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। महिलाओं ने कहा कि गांवों में न कृषि गोष्ठियां होती हैं, न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने उप कृषि निदेशक को ज्ञापन सौंपकर लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि अगर स्थिति नहीं बदली तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें