फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसान यूनियन का जाफरगंज मंडी में धरना, धान खरीद में अनियमितताओं का आरोप

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट ने नवीन जगदीशपुर स्थित जाफरगंज मंडी परिसर में किसानों की अनदेखी और धान खरीद में व्यापक अनियमितताओं के विरोध में धरना दिया। मंगलवार को जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल के नेतृत्व में किसान कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट पर प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। संगठन का आरोप है कि धान क्रय केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। जाफरगंज मंडी में चार कांटे लगाए गए थे, लेकिन वर्तमान में केवल दो पर ही धान की तौल कराई जा रही है, जिससे खरीद प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। किसानों का आरोप है कि पंखे की हवा में गर्दा बताकर धान को उड़ा दिया जाता है, नमी का बहाना बनाकर लौटा दिया जाता है या बार-बार दौड़ाया जाता है। इससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ मिलने के बजाय बिचौलियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। किसान यूनियन ने केंद्र प्रभारी, विपणन शाखा और संबंधित अधिकारियों की तत्काल जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं, मंडी सचिव संजय चौहान ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि किसानों से वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें