फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कमीशन बढ़ाने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर जुलाई से राशन वितरण का बहिष्कार करेंगे कोटेदार

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिले के कोटेदारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी और डीएम को सौंपते हुए संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो अगस्त 2026 के खाद्यान्न वितरण का बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन में कहा है कि उत्तर प्रदेश में कोटेदारों को प्रति क्विंटल मात्र 70.90 रुपये कमीशन मिलता है, जबकि अन्य राज्यों में यह राशि 200 से 230 रुपये प्रति क्विंटल तक है। इसके अलावा दिल्ली में प्रति दुकान 20 हजार रुपये न्यूनतम आय की गारंटी भी दी जा रही है। संगठन का कहना है कि मौजूदा कमीशन से कोटेदारों का परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में न्यूनतम आय की गारंटी तथा कमीशन में बढ़ोतरी सहित अन्य लंबित मांगों पर सरकार को तत्काल निर्णय लेना चाहिए। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अगस्त माह के राशन वितरण का कार्य नहीं किया जाएगा। वितरण में होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा की जिम्मेदारी विभाग और शासन की होगी। इसके साथ ही संगठन ने जिलाधिकारी को अलग से ज्ञापन देकर बताया कि 28 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे चौराहा रवींद्रालय से विधानसभा मार्ग तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। मार्च के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कोटेदारों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई जाएगी। संगठन ने प्रशासन से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें