फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घोषणा के बाद भी अभ्यर्थियों को देना पड़ा पूरा किराया, अन्य जनपदों से आए अभ्यर्थियों में दिखी नाराजगी

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पहले दिन सोमवार को गोरखपुर, अयोध्या, बाराबंकी, आंबेडकरनगर सहित अन्य जनपदों के अभ्यर्थी परिवहन निगम, ट्रेन से जिले में परीक्षा देने पहुंचे। मुख्यमंत्री की ओर से अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में आधी छूट पर यात्रा सुविधा देने की घोषणा की गई है। बावजूद कई अभ्यर्थियों ने पूरा किराया वसूले जाने की शिकायत की। इससे अभ्यर्थियों संग उनके में नाराजगी दिखी। अयोध्या की सुमन यादव ने बताया कि अयोध्या से सुल्तानपुर तक पूरा किराया देना पड़ा। उसके बाद सुल्तानपुर से गौरीगंज तक आधा किराया लगा। वहीं इसी जिले के अनिकेत ने बताया कि वह अपनी बहन को परीक्षा दिलाने आए हैं। अयोध्या से ट्रेन से सुल्तानपुर आए, लेकिन स्टेशन व बस स्टेशन पर छांव, पानी आदि की कोई सुविधा नहीं दिखी। बताया कि सुल्तानपुर से गौरीगंज तक बस से बहन का आधा किराया देना पड़ा। गोरखपुर के आशुतोष ने बताया कि वह अपने भाई की परीक्षा दिलाने आए हैं। लखनऊ से बस में आते समय भाई के किराए पर कोई छूट नहीं मिली। गोरखपुर के अभ्यर्थी प्रशांत सिंह ने बताया कि उन्हें गोरखपुर से अमेठी के लिए सीधे बस मिल गई थी। बस परिचालक से जब प्रवेश पत्र देकर कहा कि आधा किराया लगेगा तो परिचालक ने बताया कि वह आदेश पहले आया था अब छूट का कोई आदेश नहीं है। इसलिए 361 रुपये पूरा किराया देना पड़ा। कहा कि अमेठी बस स्टेशन पर भी कोई व्यवस्था नहीं दिखी। रात 1.30 बजे बस स्टेशन पहुंचने के बाद वहीं चद्दर डालकर सोना पड़ा, पानी खरीद कर पीना पड़ा। यहां भी केंद्र के बाहर कोई सुविधा नहीं दिख रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें